आज प्रयागराज आएंगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोना
*आज प्रयागराज आएंगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोना*
प्रयागराज। विधयाक आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को प्रथम आगमन को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना सुबह 10:30 बजे तेलियरगंज में स्वागत सभा में शामिल होंगी। इसके बाद वह वरिष्ठ नेताओं के साथ बहुगुणा चौराहा स्थित इंदिरा प्रतिमा और हाईकोर्ट चौरहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए जाएंगी। यहाँ से वह सीधे आलोपीबाग स्थित लौह पुरुष सरदार पटेल सेवा संस्थान में आयोजित सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन में शिरकत करेंगी। प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि ओबीसी कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे। कहा कि यहाँ के बाद प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष दोपहर दो बजे सिविल लाइन्स बिजली घर चौराहा स्थित शंकरलाल मेमोरियल हॉल में प्रयाग जोन के सभी पदाधिकारी के साथ एक नवम्बर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ महारैली और यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगी।

