भव्यता के साथ निकला श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा का रामदल

*शगुन ग्रुप चौक ने सभी चौकिया को पुरस्कार दिया*
श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को विजयादशमी के शुभ अवसर पर भव्य रामदल निकाला गया। चांदी के हौदे पर सवार भगवान श्रीराम लक्ष्मण की अलौकिक छवि का दर्शन कर लोग धन्य हो गये। भगवान की सवारी पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी, सांसद उज्जवल रमण सिंह ने आरती की
पजावा का भव्य राम दल मंगलवार की रात पत्थर का शिवाला खुल्दाबाद से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम प्रभु श्री राम-लक्ष्मण की आरती के साथ रामदल की शुरुआत हुई। राम दल में झंडा-पताका के साथ दस कलात्मक झांकियां जिसका शीर्षक ताड़का बध, अहिल्या उद्धार, कबंध उद्धार, रावण दरबार सीता स्वयंवर, सीता हरण, बाली सुग्रीव युद्ध, केवट द्वारा गंगा पार, सीता हरण, प्रसंग पर आधारित रही। दर्जनों बैंड बाजे डीजे रोड लाइट, हनुमान जी की सवारी, नवनिर्मित गणेश जी की सवारी, भोले शंकर जी एवं भगवान श्री राम लक्ष्मण सहित गजराज परचांदी के हौदे पर विराजमान होकर जनमानस के सामने दर्शनार्थ के लिए चले। रामदल पत्थर शिवाला से निकलकर खलीफा मंडी पहुंची वहां पर खलीफा मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शुभम केसरवानी ओमप्रकाश अग्रहरी ने भगवान की आरती की शगुन ग्रुप की तरफ से सभी चौकिया को पुरस्कार दिया गया कोतवाली, चौक, बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, रामभवन, मुट्टीगंज बड़ा चौराहा होते हुए शीशमहल, भारती भवन, कोतवाली होते हुए रानी मंडी पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पुलिस प्रशासक पूरी तरह से मुस्तैद थी पुलिस के आलाधिकारी कोतवाली पुलिस शाहगंज पुलिस खुल्दाबाद पुलिस पूरी रात सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बरती ।
भगवान श्री राम लक्ष्मण की अगुवाई कमेटी अध्यक्ष सुरेश चंद टंडन, कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, वित्तमंत्री सचिन कुमार गुप्ता, लीला संयोजक राजेश मल्होत्रा, राजगद्दी संयोजन मोहन जी टंडन, राम जी केसरवानी, राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, सागर पांडे, उज्जवल पांडेय, रोहन, रवि ओझा, आशीष गुप्ता, राकेश मल्होत्रा आदि ने की पतरर्चट्टी का राम दल निकल गया जिसमें कई दर्जन चौकिया शामिल थी उनके प्रदर्शन देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हुए ताली बजाकर स्वागत किया मंचों से चौकिया को पुरस्कार दिया जा रहा था l शगुन

