October 7, 2026

11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, SRN में मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

0

 

*करछना: 11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, SRN में मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार*

*प्रयागराज।* करछना थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी *विष्णु पटेल (40 वर्ष) पुत्र सोनकरन पटेल* 11000 वोल्ट हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे *SRN हॉस्पिटल प्रयागराज* ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे *पत्नी मीरा देवी, बेटा मयंक (11 वर्ष) और बेटी प्रियांशी (8 वर्ष)* को छोड़ गया है। विष्णु ही परिवार का इकलौता सहारा था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

सूचना पर पहुंची *करछना थाना पुलिस* ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मांग है कि मौके पर *SDM करछना* आएं और उनकी बात सुनें, उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

*आज दिनांक 7 अक्टूबर को सुबह से ही परिजन मांग कर रहे हैं कि जब तक उच्च अधिकारी नहीं आएंगे, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।*

वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे