October 5, 2026

सिविल डिफेंस ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत संगम क्षेत्र स्नान घाटों पर स्वच्छता की शपथ ली

0

सिविल डिफेंस ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत संगम क्षेत्र स्नान घाटों पर स्वच्छता की शपथ ली

प्रयागराज 4 अक्टूबर जिलाधिकारी/कंट्रोलर, सिविल डिफेंस के निर्देशानुसार तथा डिप्टी के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस के वार्डनों और स्वयं सेवकों ने संगम तट, किला घाट सहित विभिन्न स्नान घाटों पर सघन सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
​कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कंट्रोलर नीरज मिश्रा ने सभी उपस्थित नागरिकों और स्वयंसेवकों को स्वच्छता बनाए रखने तथा ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।


स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ सिविल डिफेंस की टीम ने एक व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाया। इसके तहत श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे नदियों की पवित्रता और निर्मलता बनाए रखने के लिए:
​नदियों और घाटों पर पॉलीथीन व प्लास्टिक का उपयोग न करें।
​पूजन सामग्री, पुरानी मूर्तियां या अन्य सामग्री को सीधे नदियों में न बहाएं।
​कचरे को केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।
अभियान में स्टाफ आफिसार नगर एल के आहेरवार, दुकानजी डिविजनल वार्डेन श्रीकृष्ण तिवारी, मनी मेहरा, डिप्टी डि वार्डेन अजय सिंह, आशीष बाजपेई, स्टाफ आफिसर रवि शंकर द्विवेदी, पूनम गुप्ता, मार्कंडेय राय, दुर्गेन्द्र माणि त्रिपाठी, प्रभात मौर्या, काशी नाथ सोनकर, राकेश पाठक, टंडन जी, मूलचंद्र सोचकर सहित सिविल डिफेंस के दर्जनों वार्डनों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे