October 1, 2026

NCRPOA की मासिक बैठक एवं रवि कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

0

NCRPOA की मासिक बैठक एवं रवि कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

प्रयागराज, 01 अक्टूबर 2026:
NCRPOA की मासिक बैठक का आयोजन 01 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को अरावली हॉल, GM Office Complex, प्रयागराज में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एस. के. गौतम, Dy. CCM/FM/NCR ने की।

बैठक के साथ रवि कुमार सिंह, AFA/Admin/HQ/NCR के सेवानिवृत्ति (Superannuation) के अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रवि कुमार सिंह के सेवाकाल के दौरान उनके समर्पित योगदान एवं सेवाओं की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

समारोह को अनुपम सक्सेना, IRTS तथा के. के. सिंह, DFM/Prayagraj ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने रवि कुमार सिंह के साथ अपने कार्यानुभव एवं उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान का उल्लेख करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे