यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 पर हाईकोर्ट की रोक, नियुक्ति पत्र जारी करने पर ब्रेक
यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 पर हाईकोर्ट की रोक, नियुक्ति पत्र जारी करने पर ब्रेक

प्रयागराज। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने 4,543 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, भर्ती परीक्षा में कुछ प्रश्नों और उनके उत्तरों में बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि भर्ती बोर्ड ने उनकी आपत्तियों पर उचित विचार नहीं किया। इसी मुद्दे को लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
इस भर्ती का विज्ञापन 12 अगस्त 2025 को जारी हुआ था। कुल 15,75,706 आवेदन प्राप्त हुए और 14 व 15 मार्च 2026 को हुई लिखित परीक्षा में करीब 10.77 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। लिखित परीक्षा का परिणाम 7 मई को जारी किया गया था।
अब हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है। 5 अक्टूबर की सुनवाई में मामले की आगे की दिशा स्पष्ट होगी।

