September 6, 2026

वात्सल्य हॉस्पिटल में जन्माष्टमी पर गूंजी किलकारियां, 9 नवजात शिशुओं का हुआ जन्म

0

वात्सल्य हॉस्पिटल में जन्माष्टमी पर गूंजी किलकारियां, 9 नवजात शिशुओं का हुआ जन्म

प्रयागराज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वात्सल्य हॉस्पिटल में खुशियों का माहौल देखने को मिला। जन्माष्टमी के दिन संस्थान में 9 नवजात शिशुओं का जन्म हुआ, जिसके बाद अस्पताल परिसर में परिवारों के बीच उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

इस विशेष अवसर पर वात्सल्य हॉस्पिटल में जन्म लेने वाले नन्हे मेहमानों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। नवजात शिशुओं को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर सजावट के साथ इस पावन पर्व से जोड़ा गया।

इस अवसर पर वात्सल्य हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल भी मौजूद रहीं। उन्होंने नवजात शिशुओं एवं उनके परिजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जन्माष्टमी के पावन दिन इन नन्हे मेहमानों का आगमन अपने आप में बेहद खास और यादगार है। बच्चों की किलकारियों से अस्पताल का वातावरण खुशी और उल्लास से भर गया।

इस दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात शिशुओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने मातृत्व की खुशियों और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास को एक साथ जोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे