वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान ने वायु सेना स्टेशन बमरौली का दौरा किया

एयर मार्शल तरुण चौधरी, वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी), मध्य वायु कमान ने श्रीमती सविता चौधरी, अध्यक्षा, अफवा (क्षेत्रीय) के साथ 01 सितंबर 26 को वायु सेना स्टेशन बमरौली का दौरा किया।

दौरे के दौरान वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ने स्टेशन की परिचालनात्मक तैयारियों एवं शांतिकालीन कार्यप्रणाली की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने बेस में जारी क्षमता परिवर्तन प्रयासों तथा निर्माण कार्यों से संबंधित सेवाओं की स्थिति एवं मौजूदा अवस्थरचना का भी व्यापक जायजा लिया।

स्टेशन के कार्मिकों के साथ बातचीत के दौरान, वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ने वायु योद्धाओं की अदम्य प्रतिबद्धता एवं उच्च मनोबल की सराहना की। उन्होंने संचालनात्मक दक्षता के महत्व पर बल दिया तथा कार्मिकों से हुए नए कार्यों के सूक्ष्म उपयोग पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखने का आह्वान किया।

श्रीमती सविता चौधरी, अध्यक्षा, अफवा (क्षेत्रीय) ने स्टेशन में चल रही विभिन्न कल्याणकारी पहलों की समीक्षा की। उन्होंने भारतीय वायु सेना समुदाय के सहयोग हेतु संगठनों के अमूल्य योगदान और समर्पण के प्रति सराहना व्यक्त की।

