September 2, 2026

टैक्स से राहत, समृद्ध प्रयागराज—एकमुश्त समाधान योजना से शहरवासियों को बड़ी राहत : महापौर गणेश केसरवानी

0

टैक्स से राहत, समृद्ध प्रयागराज—एकमुश्त समाधान योजना से शहरवासियों को बड़ी राहत : महापौर गणेश केसरवानी

नगर निगम प्रयागराज द्वारा शहरवासियों को बकाया करों से राहत प्रदान करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल के अंतर्गत नागरिकों को अपने बकाया गृहकर, जलकर एवं सीवरकर का समाधान करने का अवसर मिल रहा है।

एकमुश्त योजना ओटीएस के तहत 15 अगस्त 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक बकाया गृहकर, जलकर एवं सीवरकर पर लागू ब्याज एवं अधिभार में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। इससे लंबे समय से बकाया कर रखने वाले शहरवासियों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी।

महापौर गणेश केसरवानी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना नागरिक हित में एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय निर्णय है। इस योजना के माध्यम से शहरवासियों को अपने बकाया करों का सरलता से समाधान करने और ब्याज एवं अधिभार के बोझ से राहत पाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

महापौर गणेश केसरवानी ने प्रयागराज की जनता को राहत प्रदान करने वाली इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय आम नागरिकों के हित में है और इससे बड़ी संख्या में शहरवासियों को लाभ मिलेगा।

महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि “टैक्स से राहत, समृद्ध प्रयागराज” के संकल्प के साथ सभी नागरिक समय से अपने कर जमा करें और एकमुश्त समाधान योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने बकाया करों का समाधान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे