September 2, 2026

आउटसोर्स सेवा निगम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों, सरकारी विभागों और सेवा प्रदाता एजेंसियों के बीच पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय स्थापित करना

0

उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत

महापौर, नगर निगम में आयोजित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित*

महापौर ने आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया*

महापौर ने कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों को किट व स्वीकृति पत्र प्रदान किया*

*सरकार का संकल्प, समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के जीवन में एक नई चेतना, रोशनी आयें- महापौर*

* मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का नगर निगम सभागार में किया गया सजीव प्रसारण*

*आउटसोर्स सेवा निगम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों, सरकारी विभागों और सेवा प्रदाता एजेंसियों के बीच पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय स्थापित करना*

*प्रयागराज 02 सितम्बर, 2026। महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी बुधवार को नगर निगम सभागार में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का नगर निगम सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे वहां उपस्थित लोगो के द्वारा देखा व सुना गया। इस अवसर पर महापौर के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को किट व स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए उनके दैनिक जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के साथ आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी के साथ ही उनके लिए कई सामाजिक सुरक्षाओं की घोषणा की है। महापौर ने आउटसोर्स कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोईया, शिक्षामित्रों, अनुसेवको के वेतन को भी बढ़ाकर दुगुना कर दिया है। महापौर ने कहा कि सेवा ही हमारा संकल्प है और मुख्यमंत्री ने अपने कार्यो के माध्यम से इसे सिद्ध करने का काम किया है। कहा कि सरकार का एक मात्र संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के जीवन में एक नई चेतना, रोशनी आयें तथा एक नया संकल्प जागृत हो। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में तमाम चुनौतियों के बाद भी आज देश तेजी के साथ विकास की ओर अग्रसर है। आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि आज देश के अंदर रोजगार है, रोजगार के अवसर है, आम आदमी की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है तथा उनके आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को लेकर आगे बढ़ रहा है तथा नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति और सेवा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स सेवाओं के प्रबंधन को डिजिटल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आउटसोर्स सेवा निगम नई व्यवस्था में जेम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से एजेंसियों के चयन की व्यवस्था की गई है। साथ ही आउटसोर्स कर्मियों के वेतन, ईपीएफ और ईएसआईसी से संबंधित रिकॉर्ड एवं भुगतान व्यवस्था को डिजिटल माध्यम से अधिक जवाबदेह बनाने का प्रावधान है। आउटसोर्स सेवा निगम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों, सरकारी विभागों और सेवा प्रदाता एजेंसियों के बीच पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *