यूपी में बड़े पैमाने पर IPS तबादलों की तैयारी, कई जोन के ADG और कमिश्नर बदलेंगे

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर शासन स्तर पर बड़े फेरबदल पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही कई जोन के ADG और पुलिस कमिश्नर बदले जा सकते हैं।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक –
ADG जोन स्तर पर चर्चा
ADG मोहित अग्रवाल को आगरा या बरेली जोन का ADG बनाया जा सकता है। वहीं राम कृष्ण स्वर्णकार को भी इस बार किसी जोन की जिम्मेदारी मिल सकती है।
*CP के नामों पर मंथन:* नोएडा और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर बदले जाने की प्रबल संभावना है। नोएडा CP की रेस में लखनऊ जोन के ADG प्रवीण कुमार का नाम सबसे आगे और चर्चित है। जबकि वाराणसी CP के लिए आगरा जोन के ADG एस.के. भगत और बरेली जोन के ADG रमित शर्मा का नाम चौंकाने वाले नाम के तौर पर सामने आ रहा है।
*कप्तानों पर भी गाज:* जिलों के स्तर पर भी बदलाव तय हैं। चित्रकूट के SP सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जबकि बुलंदशहर के कप्तान रडार पर बताए जा रहे हैं। पश्चिम यूपी के कई जिलों के कप्तान भी हटाए जा सकते हैं।

