प्रयागराज में जलभराव पर हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान
प्रयागराज में जलभराव पर हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान

प्रयागराज में भीषण जलभराव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीएम और नगर आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से तलब किया। कोर्ट ने पूछा—निचले इलाकों में जलभराव रोकने के पहले से उपाय क्यों नहीं किए गए? नगर विकास एवं नियोजन विभाग के सचिव से परसों तक हलफनामा दाखिल करने का आदेश। जलभराव से व्यापार और न्यायिक कार्य प्रभावित होने पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता।

