इलाहाबाद नर्सिंग होम्स एंड प्राइवेट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्थापना समारोह सम्पन्न

प्रयागराज, 16 अगस्त 2026। इलाहाबाद नर्सिंग होम्स एंड प्राइवेट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का स्थापना समारोह रविवार को जिला पंचायत भवन, प्रयागराज में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में 350 से भी अधिक चिकित्सक सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. के.पी. श्रीवास्तव, एमएलसी, डॉ. वी.के. सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा डॉ. ए.के. तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज, उमेश चंद्र गणेश केसरवानी उपस्थित रहे।
समारोह में डॉ. पीयूष दीक्षित को वर्ष 2026-2027 के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई, डॉ. व्यंजना पांडेय को पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई एवं डॉ. अनुराग अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
मुख्य अतिथि नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने संबोधन में चिकित्सकों की सेवा, समर्पण एवं समाज के प्रति उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करते हैं और उनके योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।
एमएलसी प्रयागराज डॉ. के.पी. श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि वे इलाहाबाद नर्सिंग होम्स एंड प्राइवेट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के विकास एवं चिकित्सक समुदाय के हित में सदैव अपना सहयोग देते रहेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह ने चिकित्सक समुदाय की एकता, आपसी सहयोग एवं सकारात्मक नेतृत्व को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एम.के. सरावगी ने कहा कि, चिकित्सक समाज के स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करते हैं और उनके योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने चिकित्सकों के बेहतर समन्वय, पेशेवर विकास एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वर्तमान अध्यक्ष डॉ. आशीष टंडन ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता, आपसी सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों में निहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी चिकित्सकों के सम्मान, कल्याण एवं पेशेवर हितों के लिए प्रभावी कार्य करते हुए एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. पीयूष दीक्षित, सचिव डॉ. व्यंजना पांडेय एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल सहित पूरी कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ चिकित्सकों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी ने चिकित्सकों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता एवं आपसी सहयोग को मजबूत करने तथा समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में डॉ. अवनीश सक्सेना, डॉ. सुशील सिन्हा, डॉ. बी.बी. अग्रवाल, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. अल्पना शर्मा, डॉ. भागवत पांडेय, डॉ. बिंदु विश्वकर्मा, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. एन.एन. गोपाल, डॉ. पुष्पा पाल, डॉ. वैशाली सक्सेना, डॉ. एस.डी. वर्मा, डॉ. प्रशांत पटेल, डॉ. शरद जैन, डॉ. मुकुल पांडे, डॉ. शरद वर्मा, डॉ. डी.के. अग्रवाल, डॉ. अरूप बनर्जी, डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ. मंजुल मिश्रा, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. सी.एस. गुप्ता, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. शेखर चौधरी, डॉ. यू.के. पांडेय, डॉ. उमा जायसवाल, डॉ. हर्षित द्विवेदी, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. सौरव टंडन, डॉ. बी.के. चौधरी, डॉ. चेतन कपूर, डॉ. प्रेरणा धवन, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. सौरव गुप्ता, डॉ. सुबोध जैन, डॉ. ओ.पी. सिंह, डॉ. एस.के. हंडू, डॉ. सुरेश मौर्य, डॉ. जी.सी. पटेल, डॉ. यू.बी. यादव, डॉ. सिद्धार्थ यादव, डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ, डॉ. डी.आर. पांडेय, डॉ. ए.के. कालरा, डॉ. रईस अहमद सिद्दीकी, डॉ. निशांत त्रिपाठी, डॉ. सविता अग्रवाल, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. घनश्याम मिश्रा, डॉ. शरद साहू, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, डॉ. गुलाब सोनी, डॉ. पी.सी. यादव, डॉ. आर.सी. गुप्ता, अंचल चौहान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ चिकित्सक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

