August 19, 2026

गर्लफ्रेंड के फ्लैट में पकड़ा गया पंचायत सचिवः दरवाजा खोला तो अंदर कपड़ा उतारे मिला, पत्नी ने मुंह पर मारीं जूतियां

0

लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट में पकड़ा गया पंचायत सचिवः दरवाजा खोला तो अंदर कपड़ा उतारे मिला, पत्नी ने मुंह पर मारीं जूतियां

लखनऊ में पंचायत सचिव को पत्नी ने प्रेमिका के साथ फ्लैट में पकड़ लिया। दोनों को साथ देखकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। पत्नी ने महिला से मारपीट कर 5 थप्पड़ जड़ दिए। वहीं पति के मुंह पर 2 जूतियां मारी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना शनिवार 15 अगस्त की है। जिसका वीडियो अब सामने आया है।

पूरा मामला गुडंबा इलाके का है। माल विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में सचिव पद पर तैनात अल्सफ बेग कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में महिला के साथ मौजूद थे। अतरौली निवासी उनकी पत्नी सबा को इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गईं। पति को महिला के साथ देखकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

हंगामे के बाद थाने पहुंचा मामला

गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, सबा को सूचना मिली थी कि उनका पति एक होटल में है। मौके पर पहुंचने पर अल्सफ एक फ्लैट में महिला के साथ मिले। इसके बाद दोनों पक्षों को यूपी-112 की टीम गुडंबा थाने लेकर पहुंची।

सबा ने पति पर उत्पीड़न और मारपीट समेत कई आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के विवाद को मेडिएशन के लिए भेजा गया है। वहीं, सचिव अल्सफ बेग के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे