August 16, 2026

बजरंग घाट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया सातवां मां गंगा महोत्सव

0

बजरंग घाट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया सातवां मां गंगा महोत्सव

प्रयागराज। तेलियरगंज स्थित बजरंग घाट पर रविवार को सातवां मां गंगा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महोत्सव में मां गंगा की आरती एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। पूरे घाट पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र एवं मिठाई वितरित की गई। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महोत्सव के दौरान बजरंग घाट पर काफी भीड़ रही और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन में विधायक प्रतिनिधि अरुण शुक्ला, अमित मिश्रा, डॉ. अरविंद मिश्रा, शैलेश प्रजापति, आशुतोष शुक्ला, विमल मिश्रा तथा महामंत्री सोनू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मां गंगा की आरती के दौरान पूरा घाट जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से प्रयागराज सहित पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे