शास्त्री पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, नाविकों ने तत्परता से बचाया
*प्रयागराज : झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से छात्रा ने लगाई छलांग, नाविकों ने तत्परता से बचाया* । सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सीएचसी बनी अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों ने बताया छात्रा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है, पिछले कुछ महीनों से मानसिक स्थिति अच्छा नहीं होने से शहर के विभिन्न चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। छात्रा का घर गारापुर बताया जा रहा है
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तकरीबन 12 बजे एक युवती अचानक शास्त्री पुल गंगा नदी में छलांग लगा दिया। फिलहाल छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है

