अमर शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिव .स पर सिविल डिफेंस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

*महान क्रांतिकारी शहीद रोशन सिंह को पुलिस बल ने 21 गन शॉट फायर कर दी सलामी*
प्रयागराज। माँ भारती के वीर सपूत और महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत
आजाद पार्क स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल डिफेंस के अधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने शहीदों के चित्रों और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर नीरज मिश्रा, चीफ वार्डन अनिल कुमार, महेंद्र सक्सेना और रवि शंकर द्विवेदी श्रीकृष्ण तिवारी पूनम गुप्ता सुरेन्द्र यादव मुख्य रूप से शामिल रहे। उपस्थित अधिकारियों ने अमर शहीदों के पदचिह्नों पर चलने और देश सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आजादी के महानायक महान क्रांतिकारी शहीद रोशन सिंह जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों द्वारा 21 गन शॉट फायर (3 राउंड फायर) कर पूर्ण सैन्य व पुलिस सम्मान के साथ सलामी दी गई। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों और गन शॉट की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के तरानों से सराबोर हो गया। शहीदों के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार उधम सिंह और शहीद रोशन सिंह के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों का त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के मार्कंडेय राय दुर्गेन्द्र माणि त्रिपाठी सुनील गुप्ता अन्य वार्डन, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने “अमर शहीद जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के गगन भेदी नारों के साथ वीर सपूतो को नमन किया।

