कारगिल विजय दिवस पर सिविल डिफेन्स ने शहीदो को दी श्रृद्धांजलि, शहीदो का बलिदान देश भक्ती और त्याग को राष्ट्र सदैव रखेगा : अनिल कुमार
कारगिल विजय दिवस पर सिविल डिफेन्स ने शहीदो को दी श्रृद्धांजलि, शहीदो का बलिदान देश भक्ती और त्याग को राष्ट्र सदैव रखेगा : अनिल कुमार

प्रयागराज कारगिल विजय दिवस की 27 वीं वर्षगाठ के अवसर पर सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डेन डिप्टी कन्ट्रोलर एडीसी ने करिअप्पा द्वारा पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदो को भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। अनिल कुमार ने कहा यह दिन हमें गर्व से भर देता है आज हम उन अमर वीरो को नमन करते है जिन्होने 1999 कारगिल युद्ध में अदम्य साहस पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान देकर भारत का गौरव बढ़ाया। उनकी वीरता देशभक्ति और त्याग को पूरा राष्ट्र सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम में अनिल कुमार नीरज मिश्रा राकेश तिवारी महेन्द्र सक्सेना राजीव भनोट श्रीकृष्ण तिवारी मनी मेहरा रामजी पाण्डे रवि शंकर द्विवेदी सुरेन्द्र यादव मनोज सिंह प्रदीप जयसवार दुर्गेन्द्र मणि त्रिपाठी रवि गौतम सुनील गुप्ता रेनू श्रीवास्तव ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

