मिट्टी की कच्ची दीवार ढहने से हिंडालको कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0

मिट्टी की कच्ची दीवार ढहने से हिंडालको कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ स्थित वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में हिंडालको कर्मचारी की मिट्टी की कच्ची दीवार ढहने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की

रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मुरलीगढ़ वार्ड नंबर 8 निवासी कुंदन सिंह (45) पुत्र भुवनेश्वर सिंह हिंडालको में कार्यरत थे। वह नाइट ड्यूटी पर जाने से पहले अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान मकान की एकमात्र कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मकान का शेष हिस्सा पक्का बना हुआ है, केवल यही एक दीवार कच्ची थी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घबराहट के बीच अपने हाथों से मलबा हटाकर कुंदन सिंह को बाहर निकाला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल निजी वाहन से हिंडालको अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं हो सकी। देर रात शव को हिंडालको अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। रात अधिक होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। शनिवार सुबह घटना की सूचना फैलते ही मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ जुट गई।
परिजनों ने घटना की सूचना पिपरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल शव हिंडालको अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *