May 18, 2026

ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल थाने से महज 50 मीटर दूरी पर मिनी बैंक में घुसा चोर, हजारों रुपये लेकर फरार यह

0

ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल
थाने से महज 50 मीटर दूरी पर मिनी बैंक में घुसा चोर, हजारों रुपये लेकर फरार यह

 

रिपोर्ट मनोज सिंह राणा
अनपरा।थाना क्षेत्र में थाने से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (मिनी बैंक) में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर हजारों रुपये पार कर दिए।पूरी वारदात केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार औड़ी स्थित नेहरू चौक निवासी दिलीप चौरसिया तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब 5 बजे एक चोर ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर घुस गया। आरोप है कि चोर ने काउंटर में रखा हजारों रुपये निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।फुटेज में संदिग्ध चोर की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई।मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक पूण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और चोरी गए रुपये की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे