May 18, 2026

साइडवाल निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी, मिलीभगत का आरोप

0

साइडवाल निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी, मिलीभगत का आरोप

भ्रष्टाचार की जद में है लोक निर्माण विभाग। मानिकपुर क्षेत्र में निर्माण कार्यों के नामपर भ्रष्टाचार की धूम।भ्रष्टाचार के क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग नित नए कीर्तिमान कर रहा स्थापित। *मानिकपुर – इंटवा डुडैला मार्ग के किहुनिया गौशाला के पास सडक किनारे बनाई जा रही साइडवाल चढी भ्रष्टाचार की भेंट।* वहीं मानिकपुर से मारकुण्डी के मध्य बनाई जा रही पुलियों के निर्माण में जमकर की जा रही अनदेखी। विभाग के जिम्मेदार बेखबर। ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का किया जा रहा दुरुपयोग। जिससे अल्प समय तक ही रहेगा सड़क और पुलों का जीवनकाल।गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करके घटिया सामग्री का किया जा रहा उपयोग। नहीं की जा रही तराई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य में नहीं हुआ सुधार। स्थानीय लोगों ने मिलीभगत का लगाया आरोप।सम्बंधित विभाग के जेई की गैर मौजूदगी में किया जा रहा मन मुताबिक निर्माण कार्य।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *