May 1, 2026

पीडीए ने प्रयागराज के झूंसी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया

0

पीडीए ने प्रयागराज के झूंसी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया

 

प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज के झूंसी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। जोनल अधिकारी के नेतृत्व में जोन-5 के उपजोन 5ए और 5बी में कई अवैध इमारतों और निर्माणों को सील किया गया है।
मुख्य रूप से जिन लोगों के निर्माण सील हुए हैं उनमें मलांवा खुर्द सहसों रोड पर बरमदेव कनौनिया और मनीष, जिरत मतन नारायण दास का पूरा में रजनी बरनवाल (दोबारा सील), बीकापुर हनुमानगंज में मोहम्मद शमीम और मौजा बजहाँ ताहिरपुर में आत्माराम का निर्माण शामिल है। इसके अलावा सहसों रोड स्थित गोसिया अस्पताल के सामने ‘बाला जी आटा चक्की’ को भी सील किया गया है। पीडीए अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि सील तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सीधे FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे