संतों एवं गौसेवकों द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

प्रयागराज में संतों एवं गौसेवकों द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत भव्य शोभा यात्रा का आयोजन पत्थर गिरिजाघर से हनुमान निकेतन तक किया गया।
शोभा यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों से गौभक्तों एवं नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। पूरे मार्ग में “गौ हत्या बंद हो” एवं “गौ माता राष्ट्र माता” जैसे नारों की गूंज ने एक स्पष्ट और संगठित जनभावना को अभिव्यक्त किया।
यात्रा के दौरान अनेक नागरिक इस अभियान से जुड़े तथा अपने हस्ताक्षर देकर समर्थन व्यक्त किया।
साथ ही, 27 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के संबंध में भी नागरिकों को अवगत कराया गया, जिसमें तहसील/जिला स्तर पर SDM कार्यालय पहुंचकर माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।
गौ सम्मान आह्वान अभियान की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:
– गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए
– गौहत्या का पूर्णतः उन्मूलन किया जाए
– गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर/राष्ट्रीय सम्मान का दर्जा प्रदान किया जाए

