April 25, 2026

MR लगाकर जनगणना ड्यूटी कटवाने वाले कार्मिकों पर आफत

0

 

MR लगाकर जनगणना ड्यूटी कटवाने वाले कार्मिकों पर आफत

प्रयागराज। जनगणना2026 के लिए कर्मचारियों का तीन दिन प्रशिक्षण पूरा हो गया है। प्रयागराज के साथ ही पूरे देश में जनगणना का कार्य मई से शुरू होने वाला है। जनगणना शुरू होने के पहले जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें से बहुत बड़ी संख्या ऐसे कर्मचारियों की है, जो बीमारी बताकर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जनगणना ड्यूटी कटवाना चाहते हैं। ऐसे कार्मिकों के लिए प्रयागराज में बड़ी भारी आफत आ गई है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर एक मेडिकल बोर्ड बनाने का निर्देश दिया है। इस पत्र में एडीएम विनीता सिंह ने कहा है कि बोर्ड को इस बात का निर्देश दिया जाए कि वह जांच करें कि प्रपत्रों के आधार पर संबंधित कर्मचारी सरकारी सेवा में काम करने लायक हैं अथवा नहीं।

एडीएम का यह पत्र कर्मचारियों के लिए कई किस्म की समस्याएं खड़ी कर सकता है। #मेडिकल_बोर्ड की रिपोर्ट नकारात्मक आती है तब की स्थिति में विभागाध्यक्ष कर्मचारियों को प्रताड़ित कर सकते हैं। मेडिकल बोर्ड से यह रिपोर्ट मांगी जानी चाहिए थी कि क्या प्रपत्रों के आधार पर संबंधित कर्मचारी जनगणना ड्यूटी करने में असमर्थ है अथवा ड्यूटी कर सकता है।

कारण, बड़ी संख्या ऐसे कर्मचारियों की है जो सरकारी सेवा में आने के बाद भिन्न-भिन्न बीमारियों से ग्रसित हैं। सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा जैसे वेलफेयर स्टेट की नीतियों के कारण सरकारी सेवा में हैं। परंतु, यदि मेडिकल बोर्ड यह रिपोर्ट देता है कि संबंधित कार्मिक सरकारी सेवा के लिए अक्षम है तब उसके साथ जिला प्रशासन निगेटिव रिपोर्टिंग कर सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *