April 24, 2026

राष्ट्र हनुमत कथा में शर्मनाक कांड: डॉ. उदय प्रताप के बाउंसरों ने हाई कोर्ट की महिला अधिकारी को घसीटा, वीडियो वायरल, आयोजक पर लगे गंभीर आरोप

0

राष्ट्र हनुमत कथा में शर्मनाक कांड: डॉ. उदय प्रताप के बाउंसरों ने हाई कोर्ट की महिला अधिकारी को घसीटा, वीडियो वायरल, आयोजक पर लगे गंभीर आरोप

प्रयागराज, 23 अप्रैल 2026। अरैल घाट पर डॉ. उदय प्रताप सिंह द्वारा आयोजित राष्ट्र हनुमत कथा में बड़ी चूक उजागर हुई है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंची इलाहाबाद हाई कोर्ट की महिला समीक्षा अधिकारी के साथ आयोजक के बाउंसरों ने शर्मनाक हरकत की।

वायरल वीडियो में पीड़ित महिला साफ आरोप लगा रही है कि डॉ. उदय प्रताप के बाउंसरों ने उसे घसीटकर बाहर निकाल दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। महिला का कहना है कि वो अर्जी लगाने पहुंची थी, लेकिन बाउंसरों ने बदसलूकी कर धक्के मारकर बाहर कर दिया।

*इन्फ्लुएंसर बुलाकर चमक-दमक, हकीकत दबाने की कोशिश*
डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कथा को सफल दिखाने के लिए कई शहरों से इन्फ्लुएंसर बुलाए और सोशल मीडिया पर चमक-दमक दिखाई। लेकिन दूसरी तरफ महिलाओं से बदसलूकी जैसे मामलों को दबाने का खेल चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि आखिरी दिन गुरुवार को जब बागेश्वर बाबा भूत-प्रेत से परेशान लोगों की अर्जी सुन रहे थे, तब कई भक्तों को डॉ. उदय प्रताप के बाउंसरों ने घसीटकर बाहर कर दिया।

*करोड़ों की कथा, महिलाओं की सुरक्षा फेल*
करोड़ों रुपये खर्च कर कराई गई कथा में महिलाओं को सुरक्षा देना तो दूर, आयोजक के बाउंसर ही उन पर भारी पड़ गए। सवाल उठ रहा है कि जब हाई कोर्ट की अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम महिला श्रद्धालुओं का क्या होगा?

वीडियो वायरल होने के बाद भी आयोजक डॉ. उदय प्रताप सिंह की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। अब देखना होगा कि इस शर्मनाक घटना पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे