April 20, 2026

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के पीजी हॉस्टल के कमरा नंबर 329 में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी

0

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के पीजी हॉस्टल के कमरा नंबर 329 में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी

प्रयागराज।  स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के पीजी हॉस्टल के कमरा नंबर 329 में सोमवार शाम को लगभग 4:00 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह कमरा एक पीजी छात्र को आवंटित था, जो घटना के समय बाहर था।कमरे के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के छात्रों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दरवाजा तोड़ा और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग की घटना में कमरे के अंदर रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी भी छात्र या अन्य व्यक्ति को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, हॉस्टल वार्डन डॉ. दिलीप चौरसिया सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्राचार्य डॉ. वी. के. पांडेय ने मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और त्वरित कार्रवाई के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे