जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 एईआरओ, 12 सुपरवाईजर तथा 24 बीएलओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

*प्रयागराज 20 अप्रैल जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सोमवार को संगम सभागार में विधान सभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 एईआरओ, 12 सुपरवाईजर तथा 24 बीएलओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालें एईआरओ में क्षमा शंकर पाण्डेय-खण्ड शिक्षा अधिकारी, अमित कुमार चौधरी-पूर्ति निरीक्षक, प्रवीण प्रकाश-अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, सुमित कुमार पाण्डेय-खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अखिलेश-खण्ड शिक्षा अधिकारी, राम अवध शाह-नायब तहसीलदार, दिलीप कुमार सिंह-पशु चिकित्साधिकारी, विजय सिंह-नायब तहसीलदार, वीरेन्द्र कुमार कनौजिया-खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रमोद कुमार सोनकर-खाद्य सुरक्षा औषधि अधिकारी, विजय कुमार राम-नायब तहसीलदार तथा विनय कुमार बर्नवाल-तहसीलदार रहे।
सम्मानित होने वालें सुपरवाईजरों में मोहम्मद त्वाहा-सहायक अध्यापक, चन्द्रशेखर पटेल-ग्राम पंचायत अधिकारी, रितेश केसरवानी-लेखपाल, अजीत कुमार-लेखपाल, स्वामीनाथ पटेल-लेखपाल, ओमशंकर प्रजापति-लेखपाल, विजय कुमार शुक्ला-संग्रह अमीन, संतोष कुमार यादव-अवर अभियंता, दिनेश कुमार शर्मा-सहायक अध्यापक, रवि प्रकाश सिंह-अवर अभियंता, संदीप कुमार-लेखपाल तथा सिंकज सिंह-लेखपाल रहे।
सम्मानित होने वालें बीएलओं में छाया मिश्रा, रामहित पटेल, रसखान आरिफ, श्रीमती नीलम यादव, श्रीमती रेनू सिंह, राम सजीवन यादव, श्रीमती रीता कुमारी, सुमित पटेल, विमल कुमार सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, श्रीमती शीला पाल, रामसीला, सुनील कुमार, सीता पाण्डेय, श्याम करन, प्रदीप कुमार, पवन कुमार कटियार, श्रीमती दीपमाला पाण्डेय, सुजीत कुमार सिंह, मंजू गोस्वामी, तारा पटेल, राम नारायण पटेल, राकेश प्रताप सिंह तथा अमरेश तिवारी रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, डीसी मनरेगा, सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचंद्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

