प्रयागराज रीवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रेलर घर में घुसी
प्रयागराज रीवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रेलर घर में घुसी

प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में ग्लास फैक्ट्री के पास रीवा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर पास के एक घर में जा घुसी।
हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व जांच कार्य शुरू कर दिया गया।

