March 12, 2026

मीरगंज सर्राफा बाजार में 34 लाख की सोने की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

0

मीरगंज सर्राफा बाजार में 34 लाख की सोने की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र के मीरगंज इलाके स्थित सर्राफा बाजार में अज्ञात चोर ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लगभग 34 लाख रुपये मूल्य का सोना चोरी कर लिया। घटना भोर करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण उठा ले गया। दुकान मालिक सेजल अनिकेत ने बताया कि चोरी गए सोने की कीमत लगभग 34 लाख रुपये है।
चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *