January 17, 2026

SITU ने हिमाचल प्रदेश 108-102 एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के साथ रैली निकाल कर किया धरना प्रदर्शन एम्बुलेंस कर्मचारी दो दिन से हडताल पर

0

SITU ने हिमाचल प्रदेश 108-102 एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के साथ रैली निकाल कर किया धरना प्रदर्शन एम्बुलेंस कर्मचारी दो दिन से हडताल पर

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा

चम्बा। आज चंबा में SITU ने हिमाचल प्रदेश 108-102 एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के साथ रैली निकाल कर किया धरना प्रदर्शन एम्बुलेंस कर्मचारी दो दिन से हडताल पर
आज दिनांक 26 -12-2025 को 108-102 एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन चम्बा द्वारा अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल के दौरान चम्बा में रैली निकाली व माननीय मुख्यमंत्री को उपायुक्त चम्बा के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। एम्बुलेंस कर्मचारी NHM के अंतर्गत कार्यरत मेडसवान फाउंडेशन के अधीन काम कर रहे हैं। हालत यह है एम्बुलेंस कर्मचारियों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन तक नहीं मिलता है।इन कर्मचारियों से 12 घंटे ड्यूटी करवाई जाती है परंतु उन्हें ओवरटाइम वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय,लेबर कोर्ट, सीजेएम कोर्ट शिमला द्वारा व श्रम कार्यालय के आदेशों के बावजूद भी पिछले कई वर्षों से इन कर्मचारियों का शोषण बरकरार है। जब मजदूर अपनी यूनियन के माध्यम से अपनी मांगों के समाधान के लिए आवाज बुलंद करते हैं तो उन्हें मानसिक तौर व अन्य माध्यमों से प्रताड़ित किया जाता है। यूनियन के नेतृत्वकारी कर्मचारियों का या तो तबादला कर दिया जाता है या फिर उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित करके नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर किया जाता है। कई कर्मचारियों को बिना कारण ही कई-कई महीनो तक ड्यूटी से बाहर रखा जाता है। उन्हें डराया धमकाया जाता है उन्हें नियम अनुसार छुट्टियां नहीं दी जाती हैं EPF व ESI के क्रियान्वयन में भी भारी त्रुटियां है। कुल वेतन में इनका मूल वेतन भी कम है। अन्य सभी प्रकार के श्रम कानून का भी घोर उल्लंघन हो रहा है।
उन मुख्य तौर से मांग कर रही है कि कर्मचारियों को सरकारी नियम अनुसार न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जाए। 12 घंटे कार्य करने पर नियम अनुसार डबल ओवर टाइम का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों को नियम अनुसार सभी छुट्टियां दी जाएं। गाड़ियों की मेंटेनेंस के दौरान सभी कर्मचारियों को पूर्ण वेतन का भुगतान किया जाए। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट, सीजेएम कोर्ट, श्रम विभाग के न्यूनतम वेतन के संदर्भ में आदेशों को तुरंत लागू किया जाए। कर्मचारियों के EPF व ESI के क्रियान्वयन में भी भारी त्रुटियां हैं उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए। कर्मचारियों के वेतन में हर वर्ष कम से कम 10% वृद्धि की जाए। कर्मचारियों के लिए सभी प्रकार के श्रम कानून को लागू किया जाए। मजदूर विरोधी कर श्रम कोड को निरस्त किया जाए। आज चम्बा में भी एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर रहे और चम्बा में रैली भी निकली और जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया, जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमन्त्री को ज्ञापन भी सौपा! आज के प्रदर्शन को सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष नरेंद्र, उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव अमित, यूनियन नेता याकूब, काकू, रोहित, तिलक, मुमताज, पूजा, कामिनि, शशि, रिशु, खेम राज आदि ने संबोधित किया!
यूनियन ने कहा कि हड़ताल व प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे