February 9, 2026

चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

0

चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा

चम्बा पुलिस ने चम्बा-खजियार मार्ग पर 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ बाइक सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस टीम ने चम्बा-खजियार मार्ग पर मंगला के समीप हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से एक बाइक नंबर एचपी 48बी-8124 आई। बाइक सवारों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने जब युवकों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। इसके चलते संदेह के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान कपिल शर्मा (26) और ऋतिक ठाकुर (29) निवासी दोनों गांव एवं डाकघर मैहला तहसील एवं जिला चम्बा के रूप में हुई है। इसमें कपिल शिक्षा विभाग में कार्यरत है।

एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *