October 22, 2024

भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में पैदल मार्च का आयोजन

0

कांग्रेसियों ने मनाई भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ, शामिल हुए अजय राय

 

प्रयागराज: भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा आयोजित की गई। बता दें कि पिछले साल राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। ब्रस्पतिवार को आनंद भवन पर वर्षगांठ मनाने के लिए जुटे जिला शहर कांग्रेस के साथ सभी फ्रंटल कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व राजयसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में यात्रा निकाली।

इस दौरान दोनों नेताओं ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करने से पूर्व कबूतर उड़ाकर देश में एकता सौहार्द और शांति बनाने का संदेश दिया। कर्नलगंज, नेतराम चौराहा, मनमोहन पार्क, हिन्दु हॉस्टल होते हुए यात्रा शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर समाप्त हुई। पैदल मार्च कर रहे कांग्रेसियो का लोगो ने पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की इस यात्रा ने बढ़ती आर्थिक असमानताओं, बढ़ते सामाजिक ध्रुवीकरण और गहराते राजनीतिक अधिनायकवाद पर ध्यान केंद्रित किया। वहीं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा की यह मन की बात जैसा भाषण अभ्यास नहीं बल्कि जनता की चिंता सुनने का अवसर था।

इस दौरान: सुरेश यादव, प्रदीप मिश्रा अंशुमन, अरुण तिवारी, राघवेंद्र सिंह, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, फुजैल हाश्मी, रजनीश विश्रामदास, मनोज पासी, रईस अहमद, सुनील यादव, परवेज़ अशफाक़ सिद्दीकी, भानु कुशवाहा, शकील अहमद, दिनेश सोनी, मो०हसीन, समेत आदि लोग मौजूद रहें।

www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट सहयोगी विनोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे