April 30, 2026

अब्बास अंसारी की कस्टडी पैरोल खत्म, कड़ी सुरक्षा में जिला जेल से कासगंज जेल रवाना

0

अब्बास अंसारी की कस्टडी पैरोल खत्म, कड़ी सुरक्षा में जिला जेल से कासगंज जेल रवाना


गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के पुत्र व विधायक अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच जिल जेल से वापिस कासगंज जेल ले जाया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए 3 दिनी कस्टडी पेरोल के खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच फिर से अब्बास को वापिस कासगंज जेल स्थानांतरित कर दिया गया। विधायक के जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने चैन की सांस ली। बता दें कि विधायक के जिले में आने के बाद ही से सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई थी। अब्बास की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने 3 दिनों की कस्टडी पैरोल दी थी, ताकि वो मुख्तार अंसारी के 40वें में शामिल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *