October 22, 2024

तीर्थ यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 11 घायल

0

तीर्थ यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 11 घायल

 

तीर्थाटन के लिए तीर्थयात्री अयोध्या और काशी भ्रमण के बाद प्रयागराज आ रहे थे। हंडिया के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
बस में कुल 40 लोग सवार थे। 11 श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं। इसमें पांच की हालत नाजुक बनी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंडिया में तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें पांच को गंभीर चोटे आई हैं। सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अफरातफरी मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे