June 21, 2025

फूलपुर – न्याय मशाल यात्रा लेकर निकले कांग्रेसी

0

फूलपुर – न्याय मशाल यात्रा लेकर निकले कांग्रेसी

फूलपुर – न्याय मशाल यात्रा लेकर निकले कांग्रेस

प्रयागराज: राहुल गांधी की मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समर्थन में नगर फूलपुर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से न्याय की मशाल यात्रा निकाली।

रविवार को सांय फूलपुर कांग्रेस कार्यालय से यात्रा प्रारम्भ की गई। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी हलीम अंसारी ने यात्रा में शामिल लोगो को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने न्याय का हक मिलने तक। जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो का नारा लगा रहे थे। कांग्रेसजनों ने कहा की भाजपा और आरएसएस ने वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटा, भावनात्मक व धार्मिक मुद्दों का राजनीतिक दुरूपयोग कर देश की जनता के साथ धोखा किया है। कहा की बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के लिए लोग परेशान हैं। सरकार अमृतकाल बताकर उत्सव मना रही है। आरोप लगाया की सत्ता के अहंकार में चूर सरकार के अन्याय की इस आंधी में न्याय की लौ जलाना ही कांग्रेस का मकसद है। इस दौरान हलीम अंसारी विशेष रूप से मौजूद रहें।

www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट एल सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *