October 25, 2024

दीप मालिकाओ की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्र

0

दीप मालिकाओ की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्र

प्रयागराज के संगम पर जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संगम क्षेत्र में देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणों द्वारा दीप विन्यास का अवलोकन एवं सेल्फी प्वाइंट पर फोटोग्राफी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल के द्वारा सभी माननीय अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। देव दीपावली के अवसर पर सैंण्डआर्ट, गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो, आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देव दीपावली के अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री ए के गुप्ता, सांसद इलाहाबाद प्रो रीता बहुगुणा जोशी, सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां त्रिवेणी की भव्य रूप से आरती की गयी एवं दीप दान किया गया। देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यवस्थायें की गयी थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर काफी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।
www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट एल एन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे