रिश्तेदार के घर आया युवक को लाठी-डंडे से पीटा, होलागढ़ थाने में तहरीर, 6 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप

रिपोर्ट विनोद कुमार तिवारी
होलागढ़ थाना होलागढ़ क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आए युवक के साथ लाठी-डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्रार्थी कुंवर बहादुर पटेल पुत्र माता बदल पटेल निवासी पारसपुर भगदेवरा, थाना नवाबगंज ने तहरीर में बताया कि वह 19 नवंबर 2026 को अपने रिश्तेदार राकेश कुमार पटेल पुत्र हीरा मनी पटेल निवासी बनवारी का पुरवा, मौजा बरईहरख, थाना होलागढ़ के यहां आया था।आरोप है कि उसी दिन सुबह उसकी पत्नी निशा पटेल पुत्री त्रिभुवन पटेल व उसका भाई अर्जुन पटेल पुत्र त्रिभुवन पटेल निवासी कोररही, थाना बाघराय, जिला प्रतापगढ़ व राकेश कुमार पुत्र अज्ञात व ऊषा देवी पत्नी राकेश कुमार निवासीगण लबदी, थाना बाघराय, जिला प्रतापगढ़ अपने-अपने हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और गाली-गलौज देने लगे।
गाली देने से मना करने पर सभी लोगों ने प्रार्थी को बुरी तरह मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर-गुल पर गांव वाले दौड़े तो उक्त लोग मौके से भाग गए। मारपीट में प्रार्थी को सिर, पैर व हाथ में काफी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की तहरीर पर उपरोक्त विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

