November 16, 2026

बलिया में 28 साल के दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी

0

उत्तर प्रदेश: बलिया में 28 साल के दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। संदीप कुमार प्रजापति 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे, लेकिन दो दिन पहले ही उनका पकड़ी थाने में ट्रांसफर हुआ था।

शनिवार शाम वह बुलेट और मोबाइल रेलवे ट्रैक के पास छोड़कर सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूद गए। संतकबीरनगर निवासी संदीप के परिवार में पत्नी, मां और 6 महीने का बच्चा है।

महिला से संपर्क और धमकी मिलने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

SP डॉ. ईरज राजा के मुताबिक, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे