November 12, 2026

फाफामऊ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नेहा चौराहे पर वाहनों की जांच; कई के चालान

0

फाफामऊ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नेहा चौराहे पर वाहनों की जांच; कई के चालान

प्रयागराज। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बुधवार को फाफामऊ पुलिस ने सख्ती दिखाई। नेहा चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

अभियान के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के कागजात चेक किए गए। नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि कुछ को आवश्यक हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क पर निकलते समय हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *