रेल पेंशनरों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण मेगा शिविर
*रेल पेंशनरों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण मेगा शिविर*
*04 नवंबर को प्रयागराज मण्डल कार्यालय, कानपुर सेंट्रल एवं टूंडला जंक्शन पर शिविर*
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की सुविधा एवं उनके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) बनाने के उद्देश्य से दिनांक 04 नवंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मंडल सभागार में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त शिविर में उमंग ऐप डेस्क, आधार कार्ड डेस्क एवं HRMS डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे, जहां सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को संबंधित सेवाएं एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं अन्य संबंधित कार्यों में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का कार्यक्रम निम्नानुसार है:
*4 & 13 नवंबर 2026 – स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, कानपुर सेंट्रल*
*4 & 18 नवंबर 2026 – स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, टूंडला*
05 नवंबर 2026 – स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, सोनभद्र
10 नवंबर 2026 – स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, मिर्जापुर
11 नवंबर 2026 – स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, प्रयागराज छिवकी
12 नवंबर 2026 – स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, फतेहपुर
17 नवंबर 2026 – स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, इटावा
19 नवंबर 2026 – स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, अलीगढ़
रेल प्रशासन द्वारा सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित इन शिविरों में पहुंचकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने सहित उपलब्ध अन्य सुविधाओं का लाभ उठाएं। इन शिविरों का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं में सुगमता प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

