October 28, 2026

अभियान: इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (E-Waste) के प्रति 300 छात्रो को जागरूक किया गया

0

*अभियान: इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (E-Waste) के प्रति 300 छात्रो को जागरूक किया गया

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वॉर्ड 96 सम्स नगर के कम्पोजिट विद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (ई-वेस्ट) के उचित प्रबंधन एवं निस्तारण के प्रति लगभग 300 बच्चों को जागरूक किया गया।*
अभियान के दौरान बच्चों को मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरी, खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान को सामान्य कूड़े में न फेंकने के प्रति जागरूक किया गया।* छात्रों को बताया गया कि ई-वेस्ट का गलत तरीके से निस्तारण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है


छात्रों को ई-वेस्ट को घरेलू कचरे से अलग रखने तथा अधिकृत संग्रह केंद्रों या अधिकृत (RRR) पुनर्चक्रणकर्ताओं को सौंपने की जानकारी दी गई। साथ ही, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की गई।*
निष्कर्ष: इस जागरूकता अभियान के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को ई-वेस्ट के सुरक्षित संग्रहण, उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण के महत्व की जानकारी दी गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
अभियान का उद्देश्य: ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन के प्रतिजन- जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करना। जानकारी प्रेस को दुकानजी ने दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *