October 23, 2026

फोन से SIM निकाली तो बंद हो जाएगा WhatsApp? 1 जनवरी से बदलने वाला है नियम

0

फोन से SIM निकाली तो बंद हो जाएगा WhatsApp? 1 जनवरी से बदलने वाला है नियम

अगर आप WhatsApp या Telegram ऐसे फोन में चलाते हैं जिसमें वो सिम लगा ही नहीं है जिससे अकाउंट बना था तो अब संभल जाइए.
1 जनवरी 2027 से सरकार का सिम बाइंडिंग नियम लागू होने जा रहा है. इसके बाद ये ऐप तभी चलेंगे जब फोन में वही सिम लगा होगा और चालू होगा जिस नंबर से आपने अकाउंट बनाया है. सिम निकाला, बंद हुआ या बदला तो ऐप काम करना बंद कर सकता है.

आसान भाषा में समझें तो सिम बाइंडिंग का मतलब है आपके WhatsApp अकाउंट को आपके सिम कार्ड से बांध देना.
अब तक होता ये था कि एक बार ओटीपी से नंबर वेरिफाई कर लिया और फिर सिम निकाल भी दो तो ऐप चलता रहता था. कई लोग पुराने फोन में सिर्फ वाई-फाई से WhatsApp चला लेते थे। नए नियम के बाद ऐसा नहीं होगा.
ऐप बीच-बीच में जांच करेगा कि सिम फोन में है या नहीं. सिम नहीं मिला तो ऐप बंद हो सकता है. अच्छी बात ये है कि इससे आपकी पुरानी चैट डिलीट नहीं होगी. सिम वापस लगाने पर ऐप फिर से चलने लगेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे