कृष्णा नगर के दुर्गा पूजा पाण्डाल के परिसर में नगर निगम प्रयागराज की IEC टीम ने महिला मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया

कृष्णा नगर|आज दिनांक 15/10/2026 को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 2026 के अंतर्गत आज कृष्णा नगर के दुर्गा पूजा पाण्डाल के परिसर में नगर निगम प्रयागराज की IEC टीम ने महिला मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।*पंडाल में दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।*
अभियान के अंतर्गत महिलाओं को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया चार डस्टबिन के बारे में बताया गया इसके साथ-साथ कौन से डस्टबिन में कौन सा कचरा रहेगा कचरे का सही निस्तारण क्या है इन सभी के बारे में जानकारी दी गई।
सुरक्षित नारी, सशक्त नारी — यही है मिशन शक्ति का संकल्प।

