October 9, 2026

मांगे नजर अंदाज होने से पेंशनर नारा

0

मांगे नजर अंदाज होने से पेंशनर नाराज

प्रयागराज। योगेंद्र पांडे के आवास 201, भुसौली टोला, प्रयागराज में आज युनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर एसोसिएशन, प्रयागराज की बैठक सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई,बैठक का संचालन योगेंद्र कुमार पांडे ने किया। उदय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार को एकपेंशनरों की मांगों को गंभीरता पूर्वक लेना चाहिए। दिनेश आर्य ने सरकार को मांगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाए जाने की सलाह दी, अन्यथा की स्थिति में आंदोलन तेज करने की बात कही।
रामकिशोर ने जब तक मांगे पूरी ना हो जाएं तब तक आंदोलित रहने का संकल्प दोहराया। रामलाल चाचा, उदय चंद सोनकर, रमेश,हरिश्चंद्र, राजू,अशोक कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे। योगेंद्र पांडे ने सरकार से मांग की कि वैलिडेशन एक्ट की तुरंत वापसी हो, पुरानी पेंशन बहाल की जाए,वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व प्रदत्त,
रियायती रेल एवं हवाई यात्रा की सुविधाएं बहाल की जाएं,सातवें वेतन आयोग का लाभ संबंधित विभागों के पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग का प्रतिवेदन आने के पूर्व दे दिया जाए,18 महीने का फ्रीज डी.आर. तत्काल अवमुक्त किया जाए, निजीकरण, आउटसोर्सिंग बंद की जाए, काम के घंटे कम कियें जाए,नगदी कारण सुविधा की तत्काल बहाली हो, युवाओं को उपलब्ध स्थाई सरकारी नौकरियां तथा पत्रकार बंधुओ को अधिवर्षता आयु प्राप्त करने के उपरांत पेंशन एवं स्वास्थ्य सेवाएं “कैशलेस”दी जाएं,पत्रकार हमारे लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ है अन्य सभी को पेंशन दी जा रही है इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सुशील कुमार श्रीवास्तव जी ने पांच यूनिट के आधार पर 3.87 फिटमेंट तालिका की मांग की और उन्होंने कहा कि पेंशनरों की पेंशन अनफंडेड और अनकंट्रीब्यूटरी नहीं है, यह उनका सेवार्जित अधिकार है, उन्होंनेआठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के पहले 20% अंतरिम राहत,50% महंगाई भत्ता मूल पेंशन में जोड़कर कर दिए जाने की एवं प्रयागराज में एम्स एवं हॉलीडे/हैप्पी होम की भी मांग की। उन्होंने उपस्थित लोगों से जंतर मंतर पर होने वाले 9 अक्टूबर के प्रदर्शन में प्रतिभाग करने की जोरदार अपील की, उन्होंने आए हुए समस्त गणमान्य पेंशनर बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। रमेश जी के जन्मदिन पर सभी ने उन्हें बधाइयां दी और माल्यार्पण किया,दिनेश आर्य,राम किशोर,वीरेंद्र पांडे एवं योगेंद्र पांडे ने सुंदर गीत गाए सभी ने करतल ध्वनि से इन कलाकारों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर द्वारका प्रसाद,अमर सिंह,के.के. श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रजापति,पी. एन.दुबे, राजकुमार अस्थाना, आर.एस. गुप्ता, मिलिंद, नामा निगार, वीरेंद्र कुमार पांडे एवं जावेद अख्तर, आदि गणमान्य पेंशनर जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *