प्रयागराज से विदाई पर भावुक हुईं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, कहा—“प्रयागराज सदैव मेरे हृदय में विशेष स्थान रखेगा”
प्रयागराज से विदाई पर भावुक हुईं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, कहा—“प्रयागराज सदैव मेरे हृदय में विशेष स्थान रखेगा”
प्रयागराज। प्रयागराज मंडलायुक्त के रूप में अपनी सेवा अवधि पूरी करने के बाद आईएएस अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में सेवा का यह अध्याय अनेक अविस्मरणीय स्मृतियों, चुनौतियों और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा।
अपने संदेश में सौम्या अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशासनिक सहयोगियों और पूरी टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग, समर्पण और विश्वास ने उन्हें प्रत्येक दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की शक्ति दी।
उन्होंने कहा कि “प्रयागराज सदैव मेरे हृदय में विशेष स्थान रखेगा।” साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल से जुड़ी आत्मीयता और यादों को जीवनभर की अमूल्य धरोहर बताया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया प्रशासनिक फेरबदल में सौम्या अग्रवाल का प्रयागराज मंडलायुक्त पद से स्थानांतरण कर उन्हें उत्तर प्रदेश का श्रमायुक्त नियुक्त किया गया है।
प्रयागराज मंडलायुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान विकास, प्रशासन और विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही।
सौम्या अग्रवाल का संदेश:
“प्रयागराज सदैव मेरे हृदय में विशेष स्थान रखेगा। धन्यवाद, प्रयागराज!”

