भारत ने डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी दे दी
भारत ने डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। औषधि महानियंत्रक ने टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया द्वारा विकसित क्यूडेंगा वैक्सीन के विपणन को अनुमति प्रदान की है।

कंपनी के अनुसार यह वैक्सीन चार से 60 वर्ष आयु के लोगों के लिए स्वीकृत और इसे डेंगू संक्रमण के पूर्व इतिहास की जांच के बिना लगाया जा सकता है। इसे यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ब्राजील, इंडोनेशिया और अर्जेंटीना सहित 40 से अधिक देशों में मंजूरी मिल चुकी है।

