प्रयागराज में करंट से 12वीं के छात्र की मौत,परिजनों ने मार्केट संचालक पर लगाए गंभीर आरोप*

0

*प्रयागराज में करंट से 12वीं के छात्र की मौत,परिजनों ने मार्केट संचालक पर लगाए गंभीर आरोप*

प्रयागराज। शहर के शिवकुटी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करंट लगने से 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सब्जी मार्केट के पास रखी एक खाली गुमटी में करंट दौड़ रहा था,जिसकी चपेट में आने से छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना शिवकुटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सब्जी मार्केट के पास की है। जानकारी के अनुसार, सब्जी कारोबारी राज कुमार यादव का 18 वर्षीय बेटा यश यादव बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे गुमटी लेने के लिए वहां पहुंचा था। इसी दौरान गुमटी में उतरे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और अस्पताल ले जाने की तैयारी की,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *