May 25, 2026

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, आम आदमी पर बढ़ा बोझ, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर बढ़ा, लगातार चौथी बढ़ोतरी से जनता परेशान

0

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, आम आदमी पर बढ़ा बोझ,

पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर बढ़ा, लगातार चौथी बढ़ोतरी से जनता परेशान

*नई दिल्ली*। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने रविवार देर रात नई दरें जारी करते हुए पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल और डीजल ने नए रिकॉर्ड स्तर छू लिए हैं। परिवहन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में सब्जी, दूध, राशन और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसी के चलते घरेलू बाजार में ईंधन कीमतों में लगातार संशोधन किया जा रहा है।

विपक्ष ने इस बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, जबकि आम लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से रोजमर्रा का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है।

प्रमुख शहरों में नई कीमतें

*दिल्ली : पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20*

*मुंबई : पेट्रोल ₹107 के पार*

*लखनऊ : पेट्रोल ₹101 के करीब*

*अगर आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं तो ईंधन दरों में फिर इजाफा हो सकता है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे