May 24, 2026

सट्टेबाजी का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड अन्नू दुबे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0

*सट्टेबाजी का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड अन्नू दुबे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रूरा, कानपुर देहात। थाना रूरा पुलिस को ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नकद रुपये और सट्टेबाजी के डिजिटल लेन-देन के सबूत मिले हैं।

शुक्रवार को सर्विलांस टीम और एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल ऐप और अवैध वेबसाइट्स के जरिए बड़े पैमाने पर क्रिकेट मैचों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो पुलिस को देखकर वहां मौजूद संदिग्धों
ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर दो युवकों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार किए आरोपितों आकाश कुशवाहा और इस्तकार निवासी गांधीनगर कस्बा रूरा के पास से जामा तलाशी में दो मोबाइल

*मास्टरमाइंड अन्नू दुबे चला रहा था नेटवर्क*

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि वे अन्नू दुबे नाम के एक मुख्य सट्टा कारोबारी के संपर्क में थे। अन्नू दुबे ही उन्हें ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराता था। इस वक्त आईपीएल पर बड़ा सट्टा लगने के कारण हर दिन लाखों का लेन देन चल रहा था।

फोन और 700 रुपये बरामद हुए है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर उनके और कस्बे के रहने वाले अन्नू दुबे, गोलू कटियार समेत चार पर मुकदमा दज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे