नगर पंचायत शंकरगढ़: सभासदों का अपमान पड़ा महंगा, कार्यालय सहायक को पद से हटाया गया

शंकरगढ़, प्रयागराज: नगर पंचायत शंकरगढ़ में अनुशासनहीनता और जनप्रतिनिधियों के प्रति अमर्यादित व्यवहार के चलते एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। अधिशासी अधिकारी ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात कार्यालय सहायक अशोक यादव को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है।
कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, अशोक यादव की नियुक्ति ‘मेसर्स जय माँ काली सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज’ के माध्यम से की गई थी। उन पर आरोप है कि वे नगर पंचायत के निर्वाचित सभासदों का उचित सम्मान नहीं कर रहे थे, जिससे सदस्यों में गहरा असंतोष था। बताया गया है कि पूर्व में भी उन्हें मौखिक चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार न होने पर यह सख्त कदम उठाया गया है।
अधिशासी अधिकारी ने एजेंसी को निर्देश दिया है कि उनके स्थान पर तत्काल किसी योग्य कर्मचारी की नियुक्ति की जाए ताकि सरकारी कार्य प्रभावित न हों।

